पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा वर्चुअली जनसुनवाई का आयोजन

संवाददाता — उरई / जालौन

आज पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान थानों एवं कार्यालयों में प्राप्त फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

इस वर्चुअल जनसुनवाई का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितकारी बनाना रहा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *