संवाददाता — उरई/जालौन
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन्स सभागार, उरई में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारीगण के साथ अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा हेतु गोष्ठी आयोजित की गई।
समीक्षा गोष्ठी के दौरान जनपद में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, कानून एवं शांति व्यवस्था की सुदृढ़ता, अपराध नियंत्रण, निरोधात्मक कार्रवाई, बीट प्रणाली की प्रभावशीलता तथा प्रचलित अभियानों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु सतर्कता बरती जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखी जाए तथा जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय पुलिसिंग करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।