पुलिस लाइन उरई में साइबर थाना निर्माण का शिलान्यास

संवाददाता — उरई/जालौन

जनपद जालौन में साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं त्वरित कार्रवाई के उद्देश्य से पुलिस लाइन उरई में प्रस्तावित साइबर थाना के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हवन-पूजन कर विधि-विधान से शिलान्यास किया गया।

साइबर थाना के निर्माण से जनपद में साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी तथा आमजन को आधुनिक एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ पुलिस सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह थाना जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *