पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ की शुरुआत, बिखरे परिवारों को जोड़ने की पहल

संवाददाता — कानपुर देहात

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे अभियान मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत दिनांक 11 जनवरी 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ की शुरुआत श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात के निर्देशन में की गई।

प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ के तहत कुल 31 प्रकरण प्राप्त हुए, जिन पर परियोजना से जुड़े सदस्यों द्वारा संबंधित पक्षों को समझाने एवं परामर्श देने का कार्य किया गया। समझाइश के उपरांत 02 परिवारों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया, जिसमें पति-पत्नी पुनः साथ रहने के लिए सहमत हुए। शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की गई।

प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कर बिखरे परिवारों को पुनः एक सूत्र में बांधना है, जिससे परिवारों में सौहार्द एवं सामाजिक संतुलन बना रहे।

इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सुषमा, महिला हेड कांस्टेबल जयमाला, महिला कांस्टेबल शालू देवी, कु. रीनू, इन्दू, पिंकी देवी, महिला सहायता प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय माती तथा प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ के सदस्य श्री रामप्रकाश सहित अन्य कर्मियों का विशेष योगदान रहा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *