कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जनपद स्तरीय समन्वय एवं सुरक्षा समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन ।

संवाददाता
कानपुर देहात

दिनांक 09.01.2026 को जनपद कानपुर देहात के कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री जी.एस. प्रियदर्शी, आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग/नोडल अधिकारी ने की। बैठक में जिलाधिकारी कानपुर देहात श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल के साथ-साथ पुलिस एवं प्रशासन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रमुख चर्चा बिंदु:
⏺️कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण: जनपद में वर्तमान अपराधिक परिदृश्य, संवेदनशील मुद्दों तथा शांति-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। आगामी चुनौतियों के निवारण हेतु एक कार्ययोजना तैयार की गयी।
⏺️अंतर्विभागीय समन्वय: पुलिस एवं सिविल प्रशासन के मध्य सूचना साझाकरण, संसाधनों के कुशल उपयोग तथा त्वरित कार्रवाई हेतु समन्वय तंत्र को और सशक्त बनाने पर बल दिया गया।
⏺️विकासात्मक योजनाओं हेतु सुरक्षा व्यवस्था: चल रही विकास परियोजनाओं, सार्वजनिक कार्यक्रमों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
⏺️साइबर अपराध एवं आधुनिक चुनौतियाँ: उभरते हुए अपराधों विशेषकर साइबर अपराधों की रोकथाम तथा जनजागरूकता हेतु प्रभावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

निर्देश:
1.जनपद में सक्रिय गश्त, गोपनीय सूचना तंत्र मजबूत करने तथा समय पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
2.संवेदनशील स्थलों/व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था का पुनः मूल्यांकन किया जाए।
3.अपराध नियंत्रण हेतु आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए।

जनपदीय पुलिस प्रशासन जनपद में कानून-व्यवस्था एवं नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दृढ़तापूर्वक कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *