संवाददाता – कानपुर देहात
पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, समयबद्धता, शिक्षण विधियों, फिजिकल ट्रेनिंग एवं व्यवहारिक ज्ञान की गहन समीक्षा की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी, अनुशासित एवं मानक अनुरूप बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण उपरांत परेड में एकरूपता एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई। इसके पश्चात महोदया द्वारा पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा गार्द की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में समस्त गार्द कमांडरों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशिक्षण में अनुशासन, समर्पण एवं कार्यकुशलता सर्वोपरि है, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।