थाना कदौरा में काउंसलिंग कराकर कराया गया आपसी समझौता
संवाददाता — उरई/जालौन
दिनांक 06 जनवरी 2026 को थाना कदौरा में दो दम्पतियों के मध्य वैचारिक मतभेद के कारण उत्पन्न विवाद के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला पुलिस अधिकारियों एवं नामित सदस्यों के सहयोग से पति–पत्नी एवं उनके परिजनों की काउंसलिंग की गई।
काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को पारिवारिक मूल्यों, आपसी संवाद एवं दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। समझाइश के परिणामस्वरूप दोनों दम्पतियों ने भविष्य में आपसी लड़ाई-झगड़ा न करने तथा पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में साथ रहने का संकल्प लिया।
आपसी सुलह होने पर दम्पत्ति जोड़ों को एक-दूसरे के साथ सामंजस्य स्थापित कर पारिवारिक दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करने की सलाह दी गई, जिससे दोनों पक्ष संतुष्ट हुए और परिवार बिखरने से बच गए।
मिशन शक्ति टीम द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि दोनों परिवारों पर अगले 06 माह तक सतत निगरानी रखते हुए समय-समय पर काउंसलिंग की जाएगी, ताकि आपसी सौहार्द बना रहे।
महिला शक्ति टीम का विवरण:
-
उप निरीक्षक अंकित चौरसिया
-
महिला कांस्टेबल शशी