संवाददाता — उरई/जालौन
जनपद जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना और पुलिस-जनसंपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।