राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: कानपुर देहात में यातायात पुलिस की जागरूकता रैली, ‘जीरो फैटिलिटी’ का दिया संदेश

संवाददाता | कानपुर देहात

कानपुर देहात।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 02 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस जनपद कानपुर देहात द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

यह रैली सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे जनवरी माह तक चलने वाले “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह/जीरो फैटिलिटी माह” के अंतर्गत आयोजित की गई। जागरूकता रैली अकबरपुर पुल से प्रारंभ होकर मैकू पेट्रोल पंप होते हुए रूरा तिराहा तक निकाली गई।

रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा “PROTECT TODAY, SECURE TOMORROW” (आज की सुरक्षा, कल का सुरक्षित भविष्य) का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पुलिस का प्रयास है कि जनसहभागिता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं को शून्य के स्तर तक लाया जाए और जनपद में सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित की जा सके।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *