जानलेवा हमला करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद — कानपुर देहात
दिनांक — 26.12.2025
जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14.11.2025 को वादी श्री धीरू सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह, निवासी ग्राम रतनपुर, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात द्वारा तहरीर दी गई थी कि उसके पिता चन्द्रपाल सिंह एवं छोटे भाई अमन पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया है। तहरीर के आधार पर थाना रसूलाबाद पर मु0अ0सं0 478/2025 धारा 109(1), 115(2), 118(1), 131, 324(5), 351(3), 3(5), 117(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मामले की विवेचना के दौरान थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्तगण
-
साबिर उर्फ चुन्नू खान पुत्र स्व0 गौसी खान
-
आकिब खान पुत्र साबिर उर्फ चुन्नू खान
को दिनांक 26.12.2025 को समय लगभग 10:00 बजे, महेड़ा बंबा रोड, ब्रह्मदेव स्थान के पास, थाना क्षेत्र रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
-
साबिर उर्फ चुन्नू खान, पुत्र स्व0 गौसी खान, उम्र लगभग 65 वर्ष, निवासी ग्राम रतनपुर, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।
-
आकिब खान, पुत्र साबिर उर्फ चुन्नू खान, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी ग्राम रतनपुर, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।
गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
थाना रसूलाबाद पुलिस
पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।