महाराष्ट्र में महायुति की दर्ज की बंपर जीत

संवाददाता — मुंबई

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव 2025 के तहत 23 नगर परिषदों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए, जिसमें महायुति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। चुनाव के साथ ही विभिन्न निकायों के कुल 143 सदस्यों के परिणाम भी सामने आए।

प्रारंभिक रुझानों में महायुति को करीब 150 से अधिक सीटों पर बढ़त मिलती दिखी। भाजपा अध्यक्ष पद पर आगे चल रही है, वहीं एकनाथ शिंदे गुट ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार—

  • 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई

  • 2 दिसंबर को 263 स्थानीय निकायों में मतदान हुआ

  • कुल मतदान प्रतिशत 67.3% रहा

  • कुछ निकायों में मतदान प्रतिशत 47% के आसपास रहा

परिणामों के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और इसे आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों के लिए महायुति के पक्ष में मजबूत संकेत माना जा रहा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *