जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विकास भवन उरई में गोष्ठी का आयोजन

संवाददाता — उरई/जालौन

श्रीमान् जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद जालौन द्वारा विकास भवन उरई में जनपद के सम्मानित व्यापारी बंधुओं के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति, जिला स्तरीय व्यापार बंधु, एवं श्रम बंधु समिति के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियों में आने वाली समस्याओं तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं विधिक निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही प्रशासन एवं पुलिस द्वारा व्यापारियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *