जनपद कानपुर देहात पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया

संवाददाता — कानपुर देहात

पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा बच्चों एवं महिलाओं की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सिकन्दरा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 13 दिसंबर 2025 को थाना सिकन्दरा पुलिस द्वारा उषा देवी पत्नी कृष्ण कुमार, निवासी ग्राम नैनापुर, थाना सिकन्दरा, जनपद कानपुर देहात को सकुशल खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। उक्त महिला पिछले दो दिनों से लापता थी तथा मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण अपना नाम व पता बताने में असमर्थ थी। इस संबंध में परिजनों द्वारा थाना सिकन्दरा में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

थानाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार गौतम के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला को ग्राम निन्हौरा सीमा क्षेत्र में पीआरवी 5753 व उपनिरीक्षक उमेश कुमार द्वारा सुरक्षित बरामद किया गया। महिला को थाना लाकर महिला कांस्टेबल लवली वैष्णव (1190) एवं हेमा सोनी (1192) की निगरानी में रखा गया तथा परिजनों को सूचित किया गया।

थाना पर उपस्थित महिला की सास रजनी देवी पत्नी स्व0 रामलखन एवं परिजन निर्मल कुमार मिश्रा पुत्र रामप्रताप मिश्रा को महिला को सकुशल सौंपा गया, जिससे परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई।

गुमशुदा महिला का विवरण:
उषा देवी पत्नी कृष्ण कुमार
उम्र लगभग 50 वर्ष
निवासी — ग्राम नैनापुर, थाना सिकन्दरा, जनपद कानपुर देहात

जनपद पुलिस की इस मानवीय एवं संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *