जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश

संवाददाता
उरई/जालौन

उरई, दिनांक 13 दिसम्बर 2025 (सू०वि०)।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन पेंशनर भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन के निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री, कार्य की गति तथा मानकों के अनुरूप निर्माण की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने ईंट, सीमेंट, सरिया सहित अन्य निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन की संरचना, कमरों की व्यवस्था, हॉल, शौचालय, विद्युत एवं जलापूर्ति से संबंधित कार्यों का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पेंशनर भवन का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक सुविधाजनक, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है, इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रैंप, रेलिंग सहित सभी आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *