थाना डकोर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनसमस्याएं

संवाददाता
उरई/जालौन

जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में थाना डकोर परिसर में सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों ने निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि उनका स्थायी समाधान करना है। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि मामलों का निस्तारण शीघ्र हो सके।
पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार ने पुलिस से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए थाना स्तर पर ही अधिक से अधिक मामलों के समाधान पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से थाने के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित कर समय सीमा के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *