उत्तर प्रदेश अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में मुरादाबाद की पलक का चयन: एक दिवसीय टीम में मिली जगह

मुरादाबाद। मुरादाबाद की बेटी पलक स्कूल क्रिकेट अकादमी की तेज गेंदबाज पलक दानिश आलम ने शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश अंडर-19 महिला एक दिवसीय टीम में जगह बना ली है।

पलक ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से मुरादाबाद पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी में नियमित रूप से अभ्यास कर रही हैं। उनकी इस मेहनत का फल अब मिला है। उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूँ। मेरे कोच दानिश आलम सर और परिवार ने हमेशा मेरा हौसला दिया। अब मैं यूपी की जर्सी पहनकर देश के लिए खेलना चाहती हूँ।”

पलक के पिता सलोन ने कहा कि बेटी ने दिन-रात मेहनत की है। कोच दानिश आलम की देखरेख में उसने तेज गेंदबाजी में जबरदस्त सुधार किया है।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने 10 दिसंबर को अंडर-19 महिला एक दिवसीय टीम की घोषणा की थी। इसमें पलक दानिश आलम का नाम शामिल होने से मुरादाबाद में खुशी की लहर दौड़ गई है।

पलक अब यूपी की तरफ से BCCI के अंडर-19 महिला वनडे टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट 3 जनवरी से शुरू हो रहा है।

मुरादाबाद की इस बेटी ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी सपना सच हो सकता है। पलक दानिश आलम – यूपी की नई तेज गेंदबाजी सनसनी!

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *