मिशन शक्ति 5.0 : महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर कानपुर देहात पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान

संवाददाता
कानपुर देहात

दिनांक 10.12.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में थाना पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को सुरक्षा योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी प्रावधानों और साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रमों में महिलाओं को 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), तथा 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) जैसे महत्वपूर्ण नंबर बताए गए। साथ ही UPCOP ऐप का उपयोग कर ऑनलाइन पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने के तरीके भी समझाए गए।

साइबर सुरक्षा के तहत फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए। वहीं कानूनी अधिकारों के अंतर्गत महिलाओं को POCSO एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम और आईटी एक्ट से संबंधित जानकारी भी दी गई।

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और अपराधों के प्रति सतर्कता बढ़ाना है, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उचित कदम उठा सकें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *