भारतीय न्याय संहिता-2023 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कानपुर देहात पुलिस को विशेष फॉरेंसिक प्रशिक्षण

कानपुर देहात | 08 दिसम्बर 2025

कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में आज दिनांक 08.12.2025 को पुलिस लाइन, कानपुर देहात के सभागार कक्ष में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नए लागू हुए भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 का प्रभावी और वैज्ञानिक क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा।

प्रशिक्षण सत्र विधि विज्ञान प्रयोगशाला तालग्राम, कन्नौज के विशेषज्ञ डा. प्रदीप कुमार द्वारा संचालित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को—

  • नए आपराधिक कानूनों की मुख्य विशेषताएँ

  • वैज्ञानिक अनुसंधान की आधुनिक तकनीकें

  • अपराध स्थल निरीक्षण की उन्नत पद्धतियाँ

  • साक्ष्य संग्रहण एवं संरक्षण की तकनीकी प्रक्रिया

  • फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ समन्वय की विधियाँ

जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत कैप्सूल कोर्स एवं फील्ड विजिट भी शामिल रहे, जिससे अधिकारियों को व्यावहारिक समझ विकसित करने में उल्लेखनीय लाभ मिला।

प्रशिक्षण में जनपद के विभिन्न थानों व इकाइयों से चयनित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। नए कानूनों के अनुरूप वैज्ञानिक व त्वरित पुलिस कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी साबित होगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *