परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 4 परिवारों में हुआ समझौता, टूटने से बचीं रिश्तों की डोर

जालौन।
महिला परिवार परामर्श केंद्र द्वारा लगातार ऐसे विवादों को सुना और सुलझाया जा रहा है, जो वैचारिक मतभेद के चलते परिवार टूटने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। केंद्र में तैनात महिला पुलिस अधिकारी एवं नामित सदस्यों ने पति-पत्नी और परिवारजनों के बीच उत्पन्न मतभेदों की गहराई से काउंसलिंग की।

काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अवसर दिया गया तथा समझदारी और संवाद के महत्व को समझाया गया। प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए और 4 परिवारों में आपसी सुलह कराई गई, जिससे वे बिखरने से बच गए।

दोनों पक्षों ने आगे से आपस में लड़ाई-झगड़ा न करने और पारिवारिक जिम्मेदारियों का ईमानदारी से पालन करने का आश्वासन दिया। परामर्श टीम ने दंपत्ति को सलाह दी कि वे आपसी समझ और सहयोग के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत करें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *