तहसील अकबरपुर में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

आज दिनांक 06.12.2025 को जनपद कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में तहसील अकबरपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपनी शिकायत लेकर आए फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा गंभीरता से सुना गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उपस्थित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता, गंभीरता एवं शत-प्रतिशत गुणवत्ता के साथ किया जाए। संबंधित प्रकरणों में टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच करने तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदया एवं उपजिलाधिकारी अकबरपुर द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि भूमि/जमीन से संबंधित शिकायतों का निस्तारण राजस्व एवं पुलिस टीमों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाए, ताकि फरियादियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर न काटने पड़ें और मामलों का शीघ्र एवं न्यायसंगत समाधान हो सके।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने तहसील रसूलाबाद में समाधान दिवस का संचालन किया तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में समाधान दिवस आयोजित कर शिकायतों का निस्तारण करवाया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *