छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत संशोधित समय सारिणी निर्गत

कानपुर देहात में कक्षा 9-10 (पूर्वदशम) और 11-12 (दशमोत्तर) के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की तिथियां घोषित

कानपुर देहात 26 नवम्बर 2025

जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने अपर मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 के शासनादेश की जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न वर्गों (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग) के छात्र-छात्राओं के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजना के भुगतान हेतु संशोधित समय सारिणी जारी की गई है।

उन्होंने जनपद की समस्त संबंधित शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि वे इस नई समय सारिणी के अनुसार अपनी प्रक्रियात्मक कार्यवाही निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें।

संशोधित छात्रवृत्ति आवेदन की समय सारिणी

प्रक्रियात्मक कार्यवाही समयावधि
विद्यालय द्वारा प्रोफाइल लॉक करना 25 नवम्बर 2025 से 01 दिसम्बर 2025 तक
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रोफाइल को सत्यापित करना 25 नवम्बर 2025 से 08 दिसम्बर 2025 तक
छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन / ऑनलाइन आवेदन करना 25 नवम्बर 2025 से 06 दिसम्बर 2025 तक
छात्रों द्वारा हार्डकापी संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा करना 25 नवम्बर 2025 से 09 दिसम्बर 2025 तक
शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 25 नवम्बर 2025 से 13 दिसम्बर 2025 तक
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता को ऑनलाइन सत्यापित करना 15 दिसम्बर 2025 से 20 दिसम्बर 2025 तक

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *