जालौन: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में 198 रोगियों का इलाज, डॉक्टरों ने नागरिकों को किया जागरूक

संवाददाता

जालौन। शासन की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सम्बंधित महत्वाकांक्षी योजना के तहत रविवार को कालपी, नियामतपुर, कदौरा तथा मडैया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टरों की टीम के द्वारा 198 मरीजों का इलाज करके स्वस्थ रहने की सलाह देकर जागरूक किया गया।

विवाह की नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित परवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 62 मरीजों का इलाज किया गया जिसमें 34 पुरुष, 28 महिला मरीज तथा शामिल रहे।

चिकित्सा अधिकारी द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां देते हुए जागरूक किया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडैया में चिकित्सा अधिकारी डॉ शेख शाहरुख, कर्मचारियों मनीष कुमार, कमलेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित मेले में 42 मरीजों का इलाज किया गया।

इसमें ने कहा कि ठंडक के मौसम की वजह से रोगियों की संख्या बढ़ रही है।

इसलिए सभी लोग अपने-अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।

वाह्य चिकित्सालय में आयोजित सीएम जन आरोग्य मेले में चिकित्साकर्मी टीम के द्वारा 46 रोगियों का उपचार किया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नियामतपुर में चिकित्सक डा आर्य गौतम की मौजूदगी में आयोजित मेले में 38 मरीजों का इलाज हुआ।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *