पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण

जनपद कानपुर देहात
दिनांक – 07 नवम्बर 2025

दिनांक 07 नवम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक, जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन, कानपुर देहात में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदया ने परेड में एकरूपता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल करवाई और अभ्यास के दौरान की जाने वाली विभिन्न कार्यवाहियों की जानकारी दी।

इसके पश्चात महोदया ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गार्द ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, वर्दी, शस्त्रों की स्थिति, रख-रखाव एवं सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों की जाँच करते हुए गार्द की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परेड अनुशासन, तत्परता एवं टीम भावना का प्रतीक है। सभी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, समर्पण एवं व्यावसायिक दक्षता के साथ करें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *