एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा जनसुनवाई कर फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाया गया

जनपद – कानपुर देहात
दिनांक – 03 नवम्बर 2025

आज दिनांक 03.11.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान अपनी समस्याओं को लेकर आए फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बातों को गंभीरता से सुना गया

एसपी महोदया ने सभी फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों का न्यायसंगत एवं समयबद्ध निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने कार्यालय में तथा क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में भी जनसुनवाई की गई, जहाँ फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर न्यायोचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।


📌 “जनसुनवाई का उद्देश्य जनता की शिकायतों का सम्मानपूर्वक समाधान कर पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास की कड़ी को और मजबूत करना है।”

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *