“सबकी योजना, सबका विकास” के अंतर्गत जन योजना अभियान की बैठक आयोजित

जनपद जालौन | दिनांक 25 अक्टूबर 2025

जिलाधिकारी/जिला प्रशासन श्री राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन, रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जन योजना अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजनाओं (GPDP) की तैयारी, समीक्षा और उनके समयबद्ध क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि:

  • प्रत्येक ग्राम पंचायत अपनी विकास योजनाएं गांव की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करें।

  • धनराशि का उपयोग पारदर्शिता, समयबद्धता और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण से किया जाए।

  • सभी विभाग, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सक्रिय भागीदारी निभाएं।

  • जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को प्राथमिकता देते हुए रेनवाटर हार्वेस्टिंग, चेक डैम निर्माण, तालाबों और पुराने जलाशयों के पुनर्जीवन जैसे कार्य समयबद्ध रूप से संचालित हों।

  • ग्राम पंचायतों को वाटर बजटिंग तैयार कर खर्च और उपलब्ध पानी का लेखा-जोखा नियमित करना होगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं में गरीबी उन्मूलन, आजीविका संवर्धन, स्वस्थ गाँव, बाल हितैषी वातावरण, स्वच्छता, हरियाली, सामाजिक सुरक्षा, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा जैसी प्रमुख थीमों को केंद्र में रखा जाए।

बैठक में परियोजना निदेशक श्री अखिलेश तिवारी, डीसी मनरेगा श्री रामेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री निशान्त पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री राम अयोध्या प्रसाद सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *