थाना कोतवाली कालपी में “सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस” का आयोजन

जनपद जालौन | दिनांक 25 अक्टूबर 2025

जन समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से थाना कोतवाली कालपी में जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का समाधान थाने और तहसील स्तर पर ही हो, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि यह सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन के प्रति विश्वास कायम करना है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने थाना प्रभारी को विशेष रूप से निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का पंजीकरण किया जाए और समयबद्ध रूप से जांच एवं निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *