मिशन शक्ति 5.0 के तहत “जागरूकता चौपाल” का आयोजन

जनपद कानपुर देहात, 24 अक्टूबर 2025

जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में, तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में आज ग्राम मुरलीपुर, ग्राम पंचायत जलालपुर, ब्लॉक मलासा में “जागरूकता चौपाल” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलम्बन हेतु जागरूकता फैलाना था।

मुख्य गतिविधियाँ एवं जानकारी:

  • दहेज निषेध अधिनियम 1961 के प्रावधानों की जानकारी: दहेज लेने/देने पर 5 वर्ष तक की कैद और 15,000 रुपए जुर्माना।

  • पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के तहत कन्या भ्रूण हत्या रोकने तथा लिंगानुपात सुधारने हेतु जागरूकता।

  • घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, गुड टच-बैड टच, और लिंग भेदभाव के प्रति शिक्षा।

  • महिला एवं बालिकाओं के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी: मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, जननी सुरक्षा योजना आदि।

  • महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर्स साझा किए गए: महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वूमेन पावर लाइन 1090, इमरजेंसी सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, एंबुलेंस सेवा 108।

  • पम्पलेट्स का वितरण कर महिलाओं और बच्चों को कानूनी अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

उपस्थित: जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव (हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन), वन स्टॉप सेंटर मैनेजर निधि सचान, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, बालक/बालिकाएँ, महिला/पुरुष नागरिक।

कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *