थाना नदीगांव पुलिस द्वारा 03 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार — अभियान के तहत की गई कार्रवाई

जनपद जालौन
दिनांक – 29 अक्टूबर 2025
सूचना विभाग – प्रकाशनार्थ

वांछित एवं वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना नदीगांव पुलिस द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए 03 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम एवं पते —

  1. पंचम सिंह पुत्र जगत सिंह, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी ग्राम अखनीवा, थाना नदीगांव, जनपद जालौन।

  2. जगत सिंह पुत्र तुलाराम, उम्र लगभग 70 वर्ष, निवासी ग्राम अखनीवा, थाना नदीगांव, जनपद जालौन।

  3. ईशू पुत्र पंचम सिंह, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम अखनीवा, थाना नदीगांव, जनपद जालौन।

थाना प्रभारी नदीगांव ने बताया कि सभी अभियुक्तों को न्यायालय के आदेशानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *