पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं

जनपद कानपुर देहात
दिनांक : 29 अक्टूबर 2025

आज दिनांक 29.10.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर आये फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा प्रत्येक को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों के न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय कानपुर देहात ने भी अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई, जिसमें फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया एवं प्रत्येक को न्यायोचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *