थाना मंगलपुर पुलिस टीम द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सराहनीय कार्य — जनपद कानपुर देहात
दिनांक : 29 अक्टूबर 2025

कृपया अवगत कराना है कि जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना मंगलपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

अभियुक्त संजय सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम गनेशपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर द्वारा शादी का झांसा देकर महिला के साथ अनुचित संबंध बनाने के संबंध में वादिनी द्वारा माननीय न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 229/2025 धारा 69/62/89 बीएनएस बनाम अभियुक्त संजय सिंह व अन्य के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 29.10.2025 को समय करीब 12:55 बजे संदलपुर चौराहा थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात से अभियुक्त संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

📋 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1️⃣ संजय सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम गनेशपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर

📂 अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1️⃣ मु0अ0सं0 229/2025 धारा 69 बीएनएस थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात

👮‍♂️ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

थाना मंगलपुर पुलिस टीम

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *