छठ पूजा पर सुरक्षा के लिए प्रशासन हुआ अलर्ट — श्रद्धालुओं के लिए जारी किए गए “क्या करें, क्या न करें” दिशा-निर्देश

कानपुर देहात, 26 अक्टूबर 2025 — आगामी छठ पूजा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) दुष्यन्त कुमार मौर्य ने श्रद्धालुओं एवं जनमानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डूबने एवं अग्निकाण्ड की घटनाओं से बचाव हेतु दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

 

एडीएम ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर जनपद के विभिन्न नदी, तालाब और पोखरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होते हैं, ऐसे में सुरक्षा के प्रति सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से “क्या करें, क्या न करें” के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है—

 

क्या करें:

• केवल निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही पूजा करें।

• घाटों पर उतरते समय फिसलन व पानी की गहराई का ध्यान रखें।

• अपने परिवार, बच्चों एवं बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें।

• पूजा के समय भीड़ में धक्का-मुक्की, सेल्फी व शोरगुल से बचें।

• दीया, अगरबत्ती, माचिस जैसी ज्वलनशील वस्तुओं को कपड़ों से दूर रखें।

• पुलिस, गोताखोर, स्वयंसेवक दल व प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

• किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 या 9454416429 पर सूचना दें।

 

क्या न करें:

• नशे की हालत या थकान की स्थिति में पानी में न उतरें।

• अंधेरे या अनाधिकृत घाटों पर पूजा न करें।

• तेज बहाव या गहरी जगहों पर न जाएँ।

• पानी में नहाते समय खेलकूद न करें।

• भीड़ में ज्वलनशील पदार्थ न ले जाएँ।

• भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखे न फोड़ें।

 

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं गोताखोर दल की तैनाती की जा रही है, ताकि छठ पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *