“मिशन शक्ति 5.0” के अन्तर्गत महिला सम्बन्धी अपराधों पर कानपुर देहात पुलिस की त्वरित कार्यवाही

— 🇮🇳 प्रेस नोट 🇮🇳 —
सराहनीय कार्य – जनपद कानपुर देहात
दिनांक: 16 अक्टूबर 2025

थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

महिला सुरक्षा को सशक्त करने एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 02.10.2025 को वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रसूलाबाद पर मु.अ.सं. 432/2025, धारा 65(2) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्ट बनाम अजय कुमार पुत्र गंगू बाज निवासी ग्राम तरौली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

दौरान विवेचना, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए धाराओं में संशोधन करते हुए धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत अभियोग बढ़ाया गया।

पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 15.10.2025 को सायं 17:00 बजे अभियुक्त अजय कुमार पुत्र गंगू बाज को तरौली बम्बी, रसूलाबाद–विषधन मार्ग, थाना रसूलाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1️⃣ अजय कुमार पुत्र गंगू बाज, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम तरौली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात


अपराधिक इतिहास

  • मु.अ.सं. 432/2025, धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।


गिरफ्तारी करने वाली टीम

थाना रसूलाबाद पुलिस टीम, जनपद कानपुर देहात।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *