श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित

जनपद जालौन | दिनांक 14 अक्टूबर 2025 | सूचना विभाग प्रकाशनार्थ

आज श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद के क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की गई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना तथा उनके उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए, पीड़ितों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण पारदर्शिता एवं न्यायोचित तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *