जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया यूपीपीसीएस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण — निष्पक्षता एवं शुचिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

प्रेस विज्ञप्ति
जनपद कानपुर देहात | दिनांक 12 अक्टूबर 2025

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपीपीसीएस परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश द्वारों पर की जा रही चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, स्टाफ की उपस्थिति तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, सतर्कता एवं शुचिता के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क गश्त सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि परीक्षा नकलविहीन एवं शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *