थाना/समाधान दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनसमस्याएं

जनपद जालौन | दिनांक: 11 अक्टूबर 2025

सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ

गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

थाना/समाधान दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कोतवाली उरई पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनकी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान है। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शी तरीके से और निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *