तहसील अकबरपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

जनपद कानपुर देहात
दिनांक — 04 अक्टूबर 2025

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा फरियादियों की समस्याएँ सुनीं, महिला फरियादी की बच्ची से किया स्नेहिल संवाद


आज दिनांक 04.10.2025 को तहसील अकबरपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदयाओं ने विशेष रूप से कहा कि भूमि एवं संपत्ति से संबंधित प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें शीघ्र न्याय मिल सके।

इस दौरान एक महिला फरियादी अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुई, जिनके साथ उनकी छोटी बेटी भी थी। गंभीर माहौल के बीच पुलिस अधीक्षक महोदया ने न केवल महिला की शिकायत को गंभीरता से सुनकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, बल्कि बच्ची को अपने पास बुलाकर स्नेहपूर्वक बातचीत की। उन्होंने बच्ची से उसकी पढ़ाई, रुचियों और सपनों के बारे में पूछा तथा उसे प्रोत्साहित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मानवीय व्यवहार ने उपस्थित लोगों के बीच एक संवेदनशील एवं सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि कानपुर देहात पुलिस न केवल अपराध नियंत्रण बल्कि जनसंपर्क एवं मानवीय संवेदनाओं के प्रति भी समर्पित है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तहसील डेरापुर तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जनशिकायतों का निस्तारण किया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *