मिशन शक्ति 5.0 : महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा हेतु कानपुर देहात पुलिस का जागरूकता अभियान

जनपद कानपुर देहात
दिनांक — 04 अक्टूबर 2025

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस द्वारा जनजागरूकता एवं कम्युनिटी पुलिसिंग की विशेष पहल की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में दिनांक 04.10.2025 को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में महिला बीट पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम, कस्बा, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

इस अभियान के तहत पुलिस कर्मियों द्वारा महिला एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों, महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी दी गई। साथ ही सशक्तिकरण संबंधी पम्पलेट वितरित कर उन्हें सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई —
📞 वूमेन पावर लाइन1090
🚨 पुलिस आपातकालीन सेवा112
🚑 एम्बुलेंस सेवा108
👶 चाइल्ड लाइन1098
🩺 स्वास्थ्य सेवा102
👩‍💼 महिला हेल्पलाइन181
📱 साइबर हेल्पलाइन1930
🏛️ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन1076

इसके अतिरिक्त पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, तथा साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता के उपायों से भी अवगत कराया। चौपालों और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस ने महिला सुरक्षा से संबंधित शंकाओं का समाधान करते हुए समाज में सार्थक और सकारात्मक वातावरण सृजित करने का संदेश दिया।

कानपुर देहात पुलिस द्वारा इस प्रकार की गतिविधियाँ लगातार आयोजित की जा रही हैं, ताकि मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों की जमीनी स्तर पर प्रभावी पूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *