कानपुर देहात, 04 अक्टूबर 2025।
जिलाधिकारी कपिल सिंह के मार्गदर्शन में तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति विशेष अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत ‘‘पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित था।
कार्यक्रम का आयोजन मालवीय इंटर कॉलेज, मुंगीसापुर एवं जगदीश जगत नारायण इंटर कॉलेज, राजपुर में किया गया।
इस अवसर पर हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन से जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव ने बालिकाओं को ‘‘पर्सनल सेफ्टी’’ विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि व्यक्तिगत सुरक्षा का अर्थ शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को खतरों से बचाना है। उन्होंने सतर्कता, आत्मविश्वास, असुरक्षित माहौल से दूरी बनाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा डिजिटल सुरक्षा उपायों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
विद्यालय के प्रशिक्षक आकाश सक्सेना ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए। वहीं डॉ. हेमा अग्निहोत्री ने छात्राओं को पर्सनल हाइजीन और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।
वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर निधि सचान ने विभिन्न महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं जैसे — प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर योजना, और जननी सुरक्षा योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे —
📞 महिला हेल्पलाइन 181,
👶 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,
👩💻 वूमेन पावर लाइन 1090,
🚨 आपातकालीन सेवा 112,
💻 साइबर हेल्पलाइन 1930, तथा
🚑 एंबुलेंस सेवा 108 के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को उनके अधिकारों, योजनाओं, कानूनों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह, सहायक अध्यापिकाएँ मधुलेख त्रिपाठी व मोनिका, शिक्षक रचित तिवारी, राम मिश्रा, यशवंत सिंह पाल, वन स्टॉप सेंटर से निधि सचान, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन से प्रतिमा श्रीवास्तव एवं महेन्द्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।