पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर सुनी समस्याएँ, न्यायपूर्ण समाधान का दिलाया भरोसा

जनपद कानपुर देहात
दिनांक – 03 अक्टूबर 2025

• फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर गंभीरता से सुना गया।
• प्रार्थना पत्रों का न्यायसंगत व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
• क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की।

आज दिनांक 03.10.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया ने फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र का न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में निस्तारण किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में जनपद के क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना और न्यायसंगत कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *