➡️ थाना एट में पंजीकृत मुकदमा संख्या 16/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
➡️ पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोंच पुलिस टीम की सफलता।
जालौन, दिनांक – 03 अक्टूबर 2025।
कोतवाली कोंच पुलिस टीम द्वारा थाना एट क्षेत्रान्तर्गत पंजीकृत मुकदमा संख्या 16/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त पर ₹25,000/- का इनाम घोषित था।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
यह सफलता पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण के मार्गदर्शन तथा पुलिस टीम की सक्रियता का परिणाम है।