जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जालौन ने जालौनी माता मंदिर का किया निरीक्षण

श्रद्धालुओं हेतु सुरक्षा, स्वच्छता व यातायात व्यवस्थाओं की ली जानकारी – महिलाओं व बालिकाओं से मिशन शक्ति 5.0 के तहत सीधा संवाद

जालौन, 01 अक्टूबर 2025 (सूचना विभाग)।
आज दिनांक 01.10.2025 को जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने नवरात्रि/दुर्गापूजा महापर्व के अवसर पर जालौनी माता मंदिर पहुँचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, छाया, प्रकाश, स्वच्छता, चिकित्सा व्यवस्था, आवागमन मार्गों एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत सीधा संवाद

इसी दौरान मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं और बालिकाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।

महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई —
📞 1090 — वूमेन पावर लाइन
📞 112 — पुलिस आपातकालीन सेवा
📞 108 — एम्बुलेंस सेवा
📞 1098 — चाइल्ड लाइन
📞 102 — स्वास्थ्य सेवा
📞 181 — महिला हेल्पलाइन
📞 1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
📞 1930 — साइबर हेल्पलाइन

अधिकारियों ने घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, कानूनी प्रावधानों और सरकारी योजनाओं पर भी जानकारी दी तथा पम्पलेट वितरित कर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया।

अंत में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी श्रद्धालुओं, महिलाओं व बालिकाओं को महापर्व दशहरा की शुभकामनाएँ दीं।

‼️ जालौन पुलिस का मिशन शक्ति अभियान लगातार जारी है।
‼️ जालौन पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु 24×7 प्रतिबद्ध है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *