मिशन शक्ति विशेष अभियान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” के पांचवे चरण के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जनपद कानपुर देहात, 25 सितम्बर 2025 – सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ

जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को लेकर चलाए जा रहे 90 दिवसीय मिशन शक्ति विशेष अभियान (दिनांक 22 सितम्बर से प्रारम्भ) के अंतर्गत आज चिरंजीवी देवी बालिका इंटर कॉलेज, कानपुर देहात में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सोशल मीडिया कैंपेन एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से महिला एवं बाल संकेतकों जैसे—जनसंख्या अनुपात, जन्म/मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉपआउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर तथा महिलाओं और बच्चों के प्रति हिंसा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनके सुधार हेतु मिशन शक्ति फेज-5.0 के प्रयासों को साझा किया गया।

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बालिकाओं को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श (Safe Touch & Unsafe Touch) के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड एवं सामान्य), कन्या सुमंगला योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, जननी सुरक्षा योजना इत्यादि योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनके पंपलेट वितरित किए गए।

महिला एवं बाल सुरक्षा हेतु सभी हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए—

  • महिला हेल्पलाइन : 181

  • चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098

  • वूमेन पावर लाइन : 1090

  • आपातकालीन सेवा : 112

  • साइबर हेल्पलाइन : 1930

  • एंबुलेंस सेवा : 108

इस अवसर पर बालिकाओं को मासिक स्वच्छता के महत्व पर जागरूक किया गया तथा सेनेटरी पैड वितरित किए गए।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सिकंदरा प्रिया सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कंचन मिश्रा (Hub for Empowerment of Women), जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर निधि सचान, विद्यालय की प्रधानाचार्या, अध्यापिकाएं, छात्राएं एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *