विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मा० राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने दिए निर्देश

जनपद जालौन, 24 सितम्बर 2025, सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ।

खाद व बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा अधिकारियों को गांव-गांव जाकर लाभार्थियों तक योजनाएं पहुँचाने के निर्देश

मा० राज्यमंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग, उ०प्र० श्री संजय सिंह गंगवार ने आज विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।
बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र व राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी और पारदर्शी ढंग से पहुँचे।

उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं गांवों का दौरा करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे।
साथ ही, उन्होंने खाद की सुगम उपलब्धता, त्योहारों के दौरान रोस्टर के अनुसार नियमित बिजली आपूर्ति और गांव व शहरों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी निकाय यह सुनिश्चित करें कि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिले।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचंद निरंजन, एमएलसी रमा निरंजन, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), संयुक्त आयुक्त (कार्य.) राज्य कर झांसी, उपायुक्त राज्य कर उरई सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *