थाना आटा पुलिस ने चोरी का किया सफल अनावरण, 05 सोलर प्लेटों सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

जालौन, 21 सितम्बर 2025।
थाना आटा पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई 05 अदद सोलर प्लेटें बरामद की गईं।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम को बधाई दी और कहा कि अपराध एवं आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई जनपद पुलिस की प्राथमिकता है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *