कानपुर देहात में ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत, 24 हजार से अधिक लाभार्थी हुए शामिल

कानपुर देहात, 17 सितम्बर 2025।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक संचालित किए जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” के अंतर्गत आज जनपद कानपुर देहात में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज/जिला चिकित्सालय अकबरपुर में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ लोकसभा क्षेत्र अकबरपुर के सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले जी की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रधानाचार्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जितेन्द्र सिंह गुड्डन, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राजेश तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्बोधन प्रधानमंत्री जी द्वारा मध्य प्रदेश से किया गया, जिसका सीधा प्रसारण मेडिकल कॉलेज परिसर सहित जनपद के अन्य सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर कराया गया।

सांसद भोले जी ने मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन कर अवलोकन किया। साथ ही, उन्होंने ब्लड डोनेशन शिविर का शुभारम्भ भी किया, जिसमें कुल 13 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

मुख्य आयोजन के अतिरिक्त जनपद के सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जनपद में आयोजित शिविरों में अब तक लगभग 24,708 लाभार्थियों ने सेवाएं प्राप्त कीं और कुल 7,340 जांचें संपन्न हुईं।

इस श्रृंखला में आगामी 18 सितम्बर 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अकबरपुर पर विशेष विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *