पुलिस लाइन उरई स्थित परिवहन शाखा में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम
जालौन, 17 सितम्बर 2025।
भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा पुलिस लाइन उरई स्थित परिवहन शाखा में विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का शिल्पकार और तकनीक एवं नवाचार का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने कार्यों को निष्ठा और दक्षता के साथ करना चाहिए।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पूजा-अर्चना कर सुरक्षा एवं सफलता की कामना की।