परिवार परामर्श टीम की पहल से 08 परिवारों में हुआ समझौता, टूटने से बचा रिश्ता

महिला परिवार परामर्श केंद्र द्वारा वैचारिक मतभेदों के चलते बिखरने की कगार पर पहुँचे परिवारों की समस्याओं को लगातार सुना और सुलझाया जा रहा है। इसी क्रम में परामर्श टीम के सहयोग से 08 परिवारों के बीच समझौता कराते हुए उन्हें टूटने से बचाया गया।

परामर्श केंद्र में महिला पुलिस अधिकारी एवं अन्य नामित सदस्यों ने पति-पत्नी और परिजनों के मध्य उपजे विवादों पर गहन काउंसलिंग की। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी विवाद एवं लड़ाई-झगड़ा न करने तथा पारिवारिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मिलजुलकर रहने का आश्वासन दिया।

सुलह के पश्चात दम्पत्तियों को पारिवारिक दायित्वों को समझदारी और सामंजस्य के साथ निभाने की सलाह भी दी गई, जिससे परिवारों में स्थायी शांति और सौहार्द बना रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *