राजस्व, भूमि विवाद, बिजली, पेयजल और सड़क से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
संवाददाता
कानपुर देहात।
जिलाधिकारी कपिल सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, विकास कार्य, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, बिजली, पेयजल, सड़क और पुलिस से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने विभागवार शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मामलों का समाधान करने को कहा।
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समयसीमा में संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।