आज मनाया जाएगा पीएम किसान उत्सव दिवस, किसानों को दिखाया जाएगा सजीव प्रसारण

पीएम-किसान की 24वीं किस्त वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग के लिए लगेंगे विशेष शिविर

संवाददाता
कानपुर देहात।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के वितरण के अवसर पर 30 अक्टूबर को जनपद में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ मनाया जाएगा। इस दौरान किसानों को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा।

उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों, राजकीय कृषि बीज भंडारों, मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं, न्याय पंचायतों और ग्राम स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की व्यवस्था की गई है। पंचायत भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर डिजिटल माध्यमों से किसानों को कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। सजीव प्रसारण के लिए https://pmindiawebcast.nic.in लिंक का उपयोग किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत शेष पात्र किसानों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और नए पंजीकरण का कार्य प्राथमिकता से पूरा कराया जाए। इसके लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे।

उप कृषि निदेशक ने कार्यक्रम स्थलों पर जनप्रतिनिधियों, प्रगतिशील किसानों और अधिक से अधिक कृषकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजन में लापरवाही बरतने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *