राजपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

मुखबिर की सूचना पर जूनियर हाईस्कूल पिटाकपुर के पास से हुई गिरफ्तारी, आरोपी न्यायालय के समक्ष पेश

संवाददाता / कानपुर देहात।

जनपद कानपुर देहात में महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर जूनियर हाईस्कूल पिटाकपुर के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति ने थाना राजपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि संजय कुमार एवं रवि, पुत्रगण वीरेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम सतराजू, थाना चुरखी, जनपद जालौन, उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि मामले को लेकर उनके घर जाकर उलाहना देने पर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मु0अ0सं0 100/2026, धारा 137(2)/87/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी।

इसी क्रम में शुक्रवार को थाना राजपुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजय कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम सतराजू, थाना चुरखी, जनपद जालौन को जूनियर हाईस्कूल पिटाकपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

संजय कुमार, पुत्र वीरेन्द्र कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम सतराजू, थाना चुरखी, जनपद जालौन।

संबंधित मुकदमा

मु0अ0सं0 100/2026, धारा 137(2)/87/352/351(3) बीएनएस, थाना राजपुर, जनपद कानपुर देहात।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक नीरज कुमार
  2. हेड कांस्टेबल 579 विवेक तोमर
  3. रिजर्व कांस्टेबल 648 शिवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *